फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरज्यू मंदिर परिसर को ध्वस्त करने की योजना से भड़के लोग

विज्ञापन
ंगोलीहाट के हरज्यू मंदिर के प्रवेश द्वार पर एकत्रित लोग। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
गंगोलीहाट के हरज्यू मंदिर परिसर को ध्वस्त कर जबरदस्ती सड़क का निर्माण करने की प्रशासन और नगर पंचायत की योजना से लोगों में रोष है। लोगों ने इस मामले में मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर पंचायत की ओर से हरु मंदिर के साथ ही हाट वार्ड के दो लोगों को नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने को कहा है। 2 सितंबर को संयुक्त मजिस्ट्रेट ने दो सितंबर को पठक्यूड़ा, डौलिया, भूल्यूड़ा, हुड़क्यूड़ा रोड चौड़ीकरण के लिए निरीक्षण किया था। लोगों को स्वयं अतिक्रमण हटाने को कहा गया था लेकिन अब तक अतिक्रमण नहीं हटाए गए हैं।
नोटिस जारी होने के बाद लोगों में गुस्सा है। लोगों ने इस मामले में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर कहा है कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर लोगों को डराया जा रहा है। कहा है कि हरज्यू मंदिर के साथ ही हाट गांव के मध्य में एक और मंदिर बुजुर्गों के समय से बना हुआ है। मंदिर परिसर परिसर को तोड़कर जबरदस्ती सड़क बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इन लोगों ने मुख्यमंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है।
विज्ञापन

कहा है कि हाट गांव के लोगों को भयमुक्त किया जाए। इस मामले में महाकाली मंदिर समिति के अध्यक्ष नरेंद्र रावल ने भी जिलाधिकारी को पत्र भेजा है। हरज्यू मंदिर को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होना चाहिए। उधर, उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष हरगोविंद रावल ने जिला मुख्यालय में जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे से मुलाकात कर उन्हें हाट के ग्रामीणों का विरोध पत्र सौंपा। डीएम ने मामले की जानकारी हासिल कर आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें