नेपाल के बैतड़ी में भारत-विरोधी प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : PITHORAGARH
भारत पर विस्तारवादी नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए नेपाल के बैतड़ी जिले में युवाओं ने भारत के प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी और पुतला दहन किया।
यहां के पुरचूड़ी नगरपालिका राताशिला मसानघाट के पास भानुभक्त जोशी के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में लोगों ने भारत द्वारा लीपूलेख और कालापानी की भूमि को नक्शे में दर्शाने पर ऐतराज किया जताया। युवाओं ने भारतीय विस्तारवाद की नीति बताते हुए प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की।