फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: अंधड़ से मकान की उड़ी छत, मुआवजे की मांग

Sat, 20 Jun 2026 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़ीनाग(पिथौरागढ़)। विकासखंड के उडियारी में बीते शुक्रवार देर शाम अंधड़ और बारिश ने भारी तबाही मचाई। एक मकान की टिन की छत उड़ गई जिससे घर का सारा सामान बर्बाद हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बहादुर सिंह महरा के मकान की छत अंधड़ से उड़ गई। छत पर लगी बल्लियां घर के भीतर गिर गईं। संयोग से घटना के समय घर में मौजूद बहादुर सिंह और उनके परिवार के सदस्य सुरक्षित रहे।
छत उड़ने के बाद बारिश का पानी भीतर घुस गया। इससे राशन सहित अन्य घरेलू सामान पूरी तरह बर्बाद हो गया। प्रभावित परिवार को पड़ोसियों के यहां शरण लेनी पड़ी है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना राजस्व विभाग को दी। तहसीलदार दयाल चंद्र मिश्रा ने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रभावित परिवार को मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें