खेल प्रतियोगिताओं के समापन अवसर पर प्रमाण पत्रों के साथ एससीएसटी वर्ग के खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खेल निदेशालय के सौजन्य से खेल स्टेडियम में चल रही अनुसूचित जाति, जनजाति के बालकों की दो दिनी एथलेटिक्स प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। 100 मीटर की फर्राटा बेड़ीनाग के रोहित कुमार ने जीती। प्रतियोगिता में अनुसूचित जाति के 67 बालक, अनुसूचित जनजाति के 38 बालकों ने प्रतिभाग किया।
200 मीटर रेस विण के सावन कुमार ने जीती। 400 मीटर रेस विण के सचिन कोहली, 800 मीटर दौड़ डीडीहाट के धीरज कुमार, 1500 और 3000 मीटर दौड़ बेड़ीनाग के पवन कुमार ने जीती। लंबी कूद में बेड़ीनाग के रोहित कुमार विजयी रहे। गोला क्षेपण में बेड़ीनाग के गोविंद प्रसाद पहले स्थान पर रहे। निर्णायक प्रताप सिंह, दिनेश चंद्र पाटनी, यतीश ओझा, दीपक उप्रेती, फकीर सार्की, सरोज और लीलावती जोशी थे।
मुख्य अतिथि जिला आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी गिरीश सिंह जंगपॉगी, विशिष्ट अतिथि उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.पंकज जोशी, डॉ.आनंद बल्लभ भट्ट ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए। इस दौरान जिला क्रीड़ाधिकारी संजीव कुमार पौरी, निर्मल किशोर भट्ट आदि थे।