फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहिंग्या शरणार्थियों को प्रवेश न दिया जाए

Tue, 19 Sep 2017 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
रोहिंग्या शरणार्थियों के मुद्दे पर पिथौरागढ़ में प्रदर्शन करते हिजामं कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांग्लादेश के रोहिंग्या शरणार्थियों का भारत में प्रवेश रोकने की मांग को लेकर मंगलवार को हिंदू जागरण मंच ने प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा गया है कि देश की जनसंख्या पहले से ही बहुत ज्यादा है। घुसपैठ के कारण हो रही आपराधिक घटनाओं से देश जूझ रहा है। यदि इसी तरह शरणार्थी बनकर दूसरे देशों से लोग आते रहे तो देश की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हो सकता है।
विज्ञापन


हिजामं जिलाध्यक्ष कमलेश वल्दिया ने कहा कि शरणार्थियों को रोकने के लिए कठोर कानून बनाया जाना चाहिए और किसी भी दशा में देश की आंतरिक सुरक्षा तथा सद्भावना प्रभावित नहीं होनी चाहिए। यह ध्यान दिया जाए कि शरणार्थियों के कारण देश का आर्थिक संतुलन नहीं बिगड़ना चाहिए। प्रदर्शन में युवा वाहिनी के आलोक धामी, छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष हरीश सिंह रावत, दीपक ठकुराठी, अनुज चंद समेत कई लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें