फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज कर्मियों को तीन माह से नहीं मिली तनख्वाह

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज के स्थायी कर्मचारियों को पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिला है। इसके चलते कर्मचारी घोर आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। बार-बार मांग उठाने के बाद भी समय से वेतन नहीं मिलने पर कर्मचारियों में नाराजगी जताई।
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष मोहन सिंह भंडारी ने बताया कि पिछले तीन माह से रेगुलर कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड परिवहन निगम के पिथौरागढ़ डिपो में 248 कर्मचारी, रीजन में 700 जबकि पूरे प्रदेश में 3200 रेगुलर कर्मचारी हैं। पिछले लंबे समय से स्थायी कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है। इससे सभी कर्मचारी घोर आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं।
उनका कहना है कि अधिकांश कर्मचारी किराए के मकानों में रहकर बच्चों को पढ़ा रहे हैं। समय से तनख्वाह नहीं मिलने से बच्चों की फीस, किराया, राशन सहित अन्य जरूरी सामान के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रांतीय उपाध्यक्ष का कहना है कि इस समय रोडवेज की आय भी संतोषजनक है। बावजूद इसके कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है। उनका कहना है कि यदि आगामी माह से समय पर वेतन नहीं दिया गया तो कर्मचारियों को साथ लेकर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें