फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में रोडवेज कर्मचारियों ने किया कार्यबहिष्कार 

Mon, 06 Jun 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में रोडवेजकर्मियों की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिथौरागढ़। रोडवेज के कर्मचारियों ने सोमवार को कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों की मांग है कि विभाग में नई नियुक्तियों पर रोक लगाई जाए और पहले से संविदा में काम कर रहे कर्मचारियों को नियमित किया जाए। जब तक संविदा कर्मचारियों को नियमित नहीं किया जाता तब तक सीधी भर्ती पर रोक लगाई जाए। कर्मचारियों का कहना है कि परिवहन निगम में 2800 से ज्यादा चालक और परिचालक पिछले दस साल से संविदा और आउटसोर्सिंग के जरिए काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


राज्य सरकार और निगम प्रबंधन इन कर्मचारियों का रोजगार छीनने की कोशिश कर रही है। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद और रोडवेज कर्मचारी यूनियन समेत अन्य संगठनों ने आंदोलन का समर्थन किया। कार्य बहिष्कार के दौरान वाहनों का संचालन जारी रखा गया। रोडवेज कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष विनोद पांडे और महामंत्री पवन पांडे ने कहा कि आंदोलन फिलहाल जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें