फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में तीन दिन में रोडवेज को 30 लाख का नुकसान

Mon, 08 Jul 2024 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। खराब मौसम और सड़कों के बंद होने से पिथौरागढ़ में उत्तराखंड परिवहन निगम की 16 बसों का संचालन नहीं हो पाया। इससे परिवहन निगम को पिछले तीन दिनों में 30 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

सोमवार को टनकपुर- पिथौरागढ़ सहित कई अन्य सड़कें बंद होने के कारण पिथौरागढ़ से 16 बसों का संचालन नहीं हो पाया। पिथौरागढ़ से पिथौरागढ़- दिल्ली और पिथौरागढ़- देहरादून दो बसों का संचालन हुआ। बसों का संचालन बंद होने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं सड़कों के बंद होने से निजी टैक्सियों का भी संचालन भी कई रूटों पर बाधित रहा। लंबी दूरी पर जाने वाले कई यात्रियों को अपनी यात्रा स्थगित करनी पड़ी। कई यात्री ऐसे भी थे जिन्हें सड़क बंद होने की जानकारी नहीं थी। इस कारण वह जिला मुख्यालय बस या टैक्सी पकड़ने पहुंच गए थे। लोगों को वाहन नहीं मिलने पर निराश होकर लौटना पड़ा। अगर टनकपुर- पिथौरागढ़ सड़क नहीं खुली तो परिवहन निगम को और अधिक नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

कोट
सड़कों के बंद होने से बसों के संचालन में दिक्कत आ रही है। तीन दिन में 30 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है।
-रवि शेखर कापड़ी, एआरएम, पिथौरागढ़ डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें