फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारियों का प्रदर्शन, एआरएम का घेराव

Mon, 28 Sep 2015 06:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड परिवहन निगम का पिथौरागढ़ डिपो की हालत इतनी खराब हो गई है कि टायर न होने के कारण आज 30 बसों का संचालन ही नहीं हो पाया। 22 सितंबर से 28 सितंबर के बीच 50 बस सेवाओं को पार्ट्स और टायर न होने के कारण रद्द करना पड़ा। इस तरह की अव्यवस्था से बौखलाए कर्मचारियों ने सोमवार को रोडवेज वर्कशाप में जाकर जबर्दस्त प्रदर्शन किया और एआरएम का घेराव किया।
विज्ञापन

उत्तराखंड परिवहन निगम प्रबंधन पर पिथौरागढ़ डिपो की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कर्मचारी नेताओं ने कहा कि प्रबंधन की ओर से लंबे समय से यहां के डिपो को टायर और स्पेयर पार्ट्स की सप्लाई नहीं की गई है। एक प्रकार से यहां के रोडवेज की व्यवस्था जुगाड़ से चल रही है। अब तो स्थिति यहां तक पहुंच गई है कि रोज टायर और पार्ट्स की कमी से बसों को खड़ा करना पड़ता है। आज जब टायर न होने के कारण विभिन्न रूटों की 30 बसें खड़ी हो गई तो कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा।
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष मोहन सिंह भंडारी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने वर्कशॉप जाकर जोरदार प्रदर्शन किया। उसके बाद कर्मचारी सीधे एआरएम के कक्ष में घुस गए और इस तरह की अव्यवस्था से डिपो को हो रहे नुकसान और कर्मचारियों की कार्यक्षमता पर पड़ रहे असर पर गुस्सा जताया। कर्मचारियों का कहना है कि निगम का प्रबंधतंत्र इस डिपो को समाप्त करने में तुला है। रोडवेज की बसों का संचालन न होने से यात्रियों की जेब कट रही है। उनको प्राइवेट वाहनों में यात्रा करनी पड़ रही है। एआरएम एके सैनी ने कर्मचारियों को जानकारी दी कि वह लगातार टायरों और स्पेयर पार्ट्स के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिख रहे हैं लेकिन उच्च स्तर से कोई सुनवाई नहीं हो रही है। प्रदर्शन में संयुक्त परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष मनोहर सिंह जेठी, ट्रैफिक शाखा के अध्यक्ष जगदीश बोरा, सुंदर लाल, भूपाल दत्त जोशी, राजेंद्र भाकुनी, पूरन भंडारी, देव बहादुर चंद, नेत्र बल्लभ पांडे, हयात राम बिष्ट, भारतमणि तिवारी समेत भारी संख्या में कर्मचारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें