फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: दो माह का वेतन लंबित होने से रोडवेज कर्मी परेशान, ज्ञापन सौंपा

Thu, 20 Aug 2026 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने उत्तराखंड रोडवेज परिवहन निगम पर दो माह का वेतन लंबित करने का आरोप लगाया है। परिषद ने लंबित वेतन तत्काल जारी न होने पर 28 अगस्त से धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

परिषद ने कहा कि जून और जुलाई का वेतन न मिलने से कर्मियों को आर्थिक दिक्कत और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट ने इस संबंध में क्षेत्रीय प्रबंधक संचालन को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया गया कि परिवारों का भोजन, बच्चों की शिक्षा, चिकित्सा और मकान का किराया वेतन पर ही निर्भर है। बैंक ऋण चुकाने में भी कर्मियों को परेशानी हो रही है। परिषद ने 27 अगस्त तक लंबित वेतन के भुगतान की मांग की है। वेतन जारी न होने पर रक्षा बंधन पर्व से आंदोलन शुरू किया जाएगा। इसकी सूचना मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय और निगम के प्रबंध निदेशक सहित अन्य अधिकारियों को भी भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें