फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: गंगोलीहाट से देहरादून के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू कर की जाए

Fri, 02 Feb 2024 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। लोगों ने जिले के सबसे बड़े विकासखंड गंगोलीहाट से देहरादून के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू करने की मांग की है। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि कई कार्यों के लिए लोगों को राजधानी देहरादून जाना पड़ता है। बस सेवा नहीं होने से उन्हें राईआगर, घाट, हल्द्वानी, टनकपुर से बस या टैक्सी बदलनी पड़ती है। इसमें लोगों का पैसा और समय बर्बाद होता है।
विज्ञापन






बोले लोग

राज्य बने 23 साल हो गए हैं। आज तक गंगोलीहाट से देहरादून के लिए बस संचालित नहीं हो पाई है। सरकार को जल्द सेवा शुरू करनी चाहिए।



- कल्याण सिंह धानिक, राज्य आंदोलनकारी उक्रांद नेता।




बेलपट्टी, भेरंगपट्टी और बिलाड़ पट्टी की 50 हजार से अधिक लोगों के लिए सीधे देहरादून तक बस न होना दुर्भाग्यपूर्ण है। जनहित में सेवा को शुरू करना चाहिए।
- वीरेंद्र सिंह, कांग्रेस ब्लॉक कमेटी के अध्यक्ष गंगोलीहाट।





राज्य की परिकल्पना विकास और सुविधाओं को लेकर थी, लेकिन राज्य बनने के बाद लोगों की छोटी-छोटी मांगे भी पूरी नहीं हो पाई है। आज भी राजधानी जाने के लिए कई जगह बस या टैक्सी बदलनी पड़ती है।
विज्ञापन

- किशन चंद्र उप्रेती, सामाजिक कार्यकर्ता।




क्षेत्र के युवाओं को कोचिंग करने और सरकारी नौकरी की परीक्षा के लिए आए दिन देहरादून जाना होता है। बस नहीं होने से उन्हें परेशानी उठानी पड़ती है।

- कमल सुगड़ा, युवा गंगोलीहाट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें