रोडवेज कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा की बैठक में 16 जनवरी से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की सफलता पर चर्चा की गई। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने कहा कि रोडवेज का निजीकरण करने की साजिश को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।
सोमवार को पिथौरागढ़ रोडवेज कार्यालय परिसर में राजेंद्र सिंह भाकुनी की अध्यक्षता एवं पवन कुमार के संचालन में र्हुअ बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सरकार की 16 जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा कराई जा रही है। इसके चलते रोडवेज की स्थिति बेहद कमजोर होती जा रही है। शासन की देनदानी 80 करोड़ से अधिक हो चुकी है। कर्मियों को दो माह से वेतन नहीं मिला है। 2013 की आपदा की धनराशि भी रोडवेज को नहीं दी गई है।
इस अवसर पर केशव दत्त जोशी, राजेंद्र सिंह महर, नेत्र बल्लभ पांडेय, गंगा प्रसाद पांडेय, राजेंद्र पांडेय, धीरेंद्र सिंह ह्यांकी, भारतमणि त्रिपाठी, नवीन चंद्र कोठारी, भूपाल सिंह, प्रदीप त्रिपाठी, रमेश प्रसाद, चंद्रशेेखर पांडेय, हीरा सिंह बिष्ट, प्रदीप जोशी, लक्ष्मण ज्याला, अनिल जोशी, संजय महर, कोमल सिंह, अनिल त्रिपाठी, दीपक कठायत, चंद्रशेखर पांडेय, नाथू सिंह मर्तोलिया, भूपेश उपाध्याय, श्यामू राम, दीपक राम, जगदीश भट्ट, सुरेश पांडेय, प्रकाश भट्ट, विक्रम प्रसाद, किशन सिंह, दीपक कुमार, देवेंद्र सिंह, दीपक कोहली आदि शामिल थे।