फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: नहीं भर पा रहे सड़कों के जख्म, यात्री और वाहन चालक परेशान

Wed, 09 Sep 2026 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर में सड़कों के जख्म भर नहीं पा रहे हैं, जिससे यात्री और वाहन चालक सभी परेशान हैं। जगह-जगह गड्ढों के बीच बड़ी बसों और अन्य यात्री वाहनों को सावधानीपूर्वक निकालना लंबे समय से मजबूरी बना हुआ है।
विज्ञापन


वाहनों में हिचकोले खाते यात्रियों को सड़क दुरुस्त होने का बेसब्री से इंतजार है। नगर से गुजरने वाले टनकपुर-तवाघाट नेशनल हाईवे पर विजडम तिराहे से लेकर देव सिंह मैदान और उसके बाद रई तक डामर उखड़कर सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है।

देव सिंह मैदान के पास बहुमंजिला पार्किंग के सामने हाईवे की स्थिति अत्यधिक खराब है। 12 दिन पूर्व जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लेकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को देव सिंह मैदान से विजडम तक तीन दिन में सड़क दुरुस्त न किए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी थी। तब विभाग ने देव सिंह मैदान पर सड़क के खराब हिस्से की खुदाई शुरू की और सुधारीकरण के लिए रोड़ी व टाइल्स आदि मौके पर जमा कर दिए, लेकिन 12 दिन बाद भी काम आगे नहीं बढ़ पाया। हालांकि बीच में बारिश ने जरूर व्यवधान डाला लेकिन पिछले दो दिन से बारिश से राहत के बावजूद न देव सिंह मैदान, न विजडम तिराहा और न ही ग्रिफ बैंड के पास धरातल पर कुछ बदला नजर आया।
विज्ञापन


बोले लोग-

रई से लेकर विजडम तिराहा तक गड्ढों के बीच वाहन चलाना कठिन होता है। इसके कारण यात्री परेशान हैं और वाहनों में भी टूट-फूट हो रही है।

विक्रम सिंह, टैक्सी चालक

देव सिंह मैदान के पास स्थिति काफी खराब है। इतनी व्यस्त सड़क होने के बावजूद इसे दुरुस्त न किया जाना अफसोसजनक है।

मोहन सिंह, बस चालक

स्कूटी से बच्चों को स्कूल छोड़ना और लाना पड़ता है। खराब सड़क पर वाहन चलाना मुश्किल है और दुर्घटना का खतरा अलग बना रहता है।

कविता बसेड़ा, गृहिणी

कामकाज के लिए नगर के भीतर रोजाना कई चक्कर काटने पड़ते हैं। मगर गड्ढे और धूल भरी सड़क आवाजाही को काफी मुश्किल बना देते हैं।

रजनीश पांडेय, व्यवसायी

-कोट

देव सिंह मैदान के पास कार्य में बारिश से व्यवधान पड़ा। अब वहां तुरंत कार्य करने की तैयारी है। बीच में अन्य जगहों पर किया गया पैचवर्क बारिश के कारण बह गया। मौसम कुछ ठीक होने पर प्लांट लगाकर इन सभी जगहों पर डामरीकरण के साथ बेहतर कार्य किया जाना है।
विज्ञापन


नीलम काला, जेई एनएच, पिथौरागढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें