फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बिण और गंगोलीहाट के गांवों तक पहुंचेगी सड़क, आवाजाही होगी सुगम

Sat, 10 Jan 2026 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बिण और गंगोलीहाट के 50 से अधिक गांव जल्द सड़क से जुड़ेंगे। इन गांवों के लिए 235 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण होगा। गांव तक सड़क पहुंचने से ग्रामीणों की आवाजाही सुगम होने के साथ विकास पहुंचेगा और पलायन भी रुकेगा। गंगोलीहाट में 36 तो बिण में 10 सड़कों के निर्माण को स्वीकृति मिली है। जल्द ही इनके निर्माण के लिए सर्वे होने के साथ डीपीआर तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बिण और गंगोलीहाट विकासखंड के 50 से अधिक गांवों तक सड़क निर्माण की स्वीकृति मिली है। सड़क न होने से ग्रामीणों को कई दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। इन गांवों तक विकास भी नहीं पहुंच पाया है। ग्रामीणों को गांव तक पहुंचने के लिए 15 किलोमीटर से अधिक का पैदल सफर करना पड़ रहा है। सड़क के अभाव में ग्रामीण पलायन करने के लिए मजबूर हैं। बीमारों और गर्भवतियों को भी डोली के सहारे अस्पताल पहुंचाना मजबूरी बना है। अब इन गांवों तक सड़क पहुंचने से 20 हजार से अधिक की आबादी को लाभ मिलेगा। ग्रामीणों की आवाजाही सुगम होगी। कार्यदायी संस्था पीएमजीएसवाई के मुताबिक, जल्द ही इन सड़कों का सर्वे कर डीपीआर शासन को भेजी जाएगी।

सड़कें बनने से रुकेगा पलायन
जिले में अब भी कई गांव सड़क से वंचित हैं। सड़क न होने से ग्रामीण कई तरह की दिक्कत झेल रहे हैं। इन दिक्कतों से बचने के लिए ग्रामीण पलायन करने के लिए मजबूर हैं। अब बिण और गंगोलीहाट के गांवों तक सड़क पहुंचने से ग्रामीणों की परेशानी काफी हद तक कम होगी और इससे पलायन भी रुकेगा।
विज्ञापन

कोट
बिण और गंगोलीहाट में 46 सड़कों के निर्माण के लिए स्वीकृति मिली है। जल्द ही सर्वे कर इनकी डीपीआर तैयार की जाएगी। सड़कें बनने से दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को इनका लाभ मिलेगा। - एसएम उपाध्याय, सहायक अभियंता, पीएमजीएसवाई, लोनिवि खंड, पिथौरागढ़
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें