फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा क्षेत्र की सड़कें सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण : टम्टा

Sun, 11 May 2025 10:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
धारचूला ​स्थित व्यास घाटी में बीआरओ अ​धिकारियों से वार्ता करते केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री
विज्ञापन
पिथौरागढ़। केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री अजय टम्टा ने रविवार को बीआरओ की निर्माणाधीन ज्योलिंगकांग सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया। मंत्री टम्टा ने कहा कि सीमा क्षेत्र की सड़कें सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। यह सीमावर्ती क्षेत्रों में कनेक्टिविटी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
विज्ञापन

उन्होंने बीआरओ के अधिकारियों से निर्माण कार्य की जानकारी ली। साथ ही तवाघाट से कालापानी तक मार्ग का निर्माण करने वाली कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर को गति में तेजी लाने और गुणवत्ता मानकों के अनुसार रखने के निर्देश दिए। मंत्री ने स्थानीय लोगों एवं यात्रियों से भी वार्ता कर उनकी समस्याएं जानीं। उन्होंने यात्रियों को आश्वस्त किया कि केवल आवश्यक चेक प्वाइंट पर ही सत्यापन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सरकार सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। चीन सीमा तक सड़क बनने से सीमावर्ती क्षेत्रों में सैन्य आवाजाही में सुविधा होगी और देश की सुरक्षा को मजबूती मिलेगी। सड़कें बनने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और लोगों को रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में काम कर रहे बीआरओ के अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, उपाध्यक्ष इंदर लुंठी, बीआरओ के कर्नल प्रशांत सिंह, लेफ्टिनेंट कर्नल भावना सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


आदि कैलाश में की शिव की पूजा-अर्चना
केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने आदि कैलाश और पार्वती कुंड के निकट विराजमान भगवान शिव के मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और आध्यात्मिक महत्व की प्रशंसा करते हुए इसे अद्वितीय बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदि कैलाश दर्शन के बाद यहां आने वाले यात्रियों की आवाजाही में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इससे क्षेत्र के लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा हुए है। इसके अगले दिन टम्टा ने गुंजी, नाभीढांग सहित ओल्ड लिपुलेख तक जाकर मोटर मार्ग का निरीक्षण किया। साथ ही ओम पर्वत के दर्शन भी किए। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें