फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: नालों को पाटकर बनेंगी सड़कें और पैदल रास्ते

Sat, 21 Jun 2025 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
नगर निगम सभागार में आयोजित बैठक में शामिल मेयर कल्पना देवलाल और अन्य अधिकारी। स्रोत: नगर निगम
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर निगम कार्यालय में शनिवार को मेयर कल्पना देवलाल ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान नगर के बजेटी, कुजौली, धोबीघाट, चंद्रभागा, रई और दौला से होकर नगर से बाहर जाने वाली नालियों को पाटने, सुरक्षात्मक कार्य करने और संपर्क मार्ग के निर्माण पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

मेयर ने कहा कि सभी प्रमुख नालों का पाटने और उनके सुरक्षात्मक कार्य कराना प्राथमिकता है। इसके लिए शासन से लगातार पत्राचार किया जा रहा है। इस कार्य की डीपीआर अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि नालों को पाटकर सड़क बनाने से लोगों को राहत मिलेगी। बैठक में सहायक नगर आयुक्त राजदेव जायसी, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता धीरज जोशी, सहायक अभियंता शोभित वाजपेयी, सहायक अभियंता प्रदीप बसेड़ा आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें