शिलिंग- खिर्तोली सड़क का काम शुरू करने की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन देते ग्रामीण।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। शिलिंग-खिर्तोली सड़क का निर्माण कार्य शुरू न होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। नाराज ग्रामीणों ने सड़क का निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की है। उन्होंने एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन देकर आंदोलन की भी चेतावनी दी है।
ग्रामीणों ने शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन दिया। बताया कि शिलिंग-खिर्तोली सड़क निर्माण के लिए लोनिवि डीडीहाट ने वर्ष 2016 में जॉब पीलर बनाए, लेकिन सड़क नहीं बन सकी।
लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन को कई बार पत्र भी भेजे। इसके बाद भी सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है।
उन्होंने शीघ्र सड़क का निर्माण कार्य शुरू न करने पर जौलजीबी-मदकोट सड़क के गांव उमरगाड़ा में 13 अप्रैल से चक्काजाम की चेतावनी दी है। इस दौरान भूपेंद्र सिंह, त्रिभुवन सिंह, मोहन सिंह, दीवान राम, जगत सिंह, मनोज सिंह, शेर सिंह, गंगा सिंह आदि रहे।