फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड किनारे ही बना डाला डंपिंग जोन

Wed, 22 Mar 2017 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग
विज्ञापन
बेड़ीनाग में रोड के किनारे लगाए गए मिट्टी के ढेर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेड़ीनाग में इन दिनों भवन निर्माण के दौरान निकल रही सारी मिट्टी को लोग सड़कों के किनारे डंप करते जा रहे हैं। काली विनायक रोड, देवीनगर रोड के साथ-साथ वन विभाग के आफिस के सामने की रोड पर कई दिनों से मिट्टी के ढेर लगाए जा रहे हैं। इससे सड़क संकरी हो गई है और वाहन दुर्घटना का खतरा बढ़ रहा है। सबसे बड़ा खतरा बारिश के समय हो सकता है। बारिश के समय यह मिट्टी बहकर आबादी के लिए भी खतरे का कारण बन सकती है।
विज्ञापन


नगर क्षेत्र में इन दिनों भवन निर्माण के काम तेजी से चल रहे हैं। मकान बनाने के लिए की जा रही खुदाई के दौरान निकली सारी मिट्टी और मलबे को रात के समय वाहनों में भरकर लोग सड़कों के किनारे जमा कर रहे हैं। बेड़ीनाग से देवीनगर होकर थल को जाने वाली सड़क की हालत तो बेहद खराब हो गई है। ठीक ऐसी ही स्थिति में कालीविनायक रोड भी पहुंच गई है। पुलिस और प्रशासन ने जानकारी के बावजूद अब तक कोई कदम नहीं उठाया है। इधर, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी हरिचरन सिंह ने कहा कि सड़क के किनारे मिट्टी डंप करने वालों का चिन्हीकरण किया जाएगा और उनसे मिट्टी हटाने का पूरा खर्च वसूल किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पुलिस और लोनिवि को भी इस संबंध में पत्र लिखा गया है। एसडीएम से भी आग्रह किया गया है कि ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करें। आम लोगों का कहना है कि अब पर्यटन सीजन शुरू हो रहा है। ऐसे समय में सड़कों की दशा खराब करना चिंताजनक है। इसका असर पर्यटन व्यवसाय पर पड़ेगा और पर्यटकों के सामने इलाके की छवि खराब होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें