फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क है कि खड़ंजा

Wed, 18 Nov 2015 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चौबाटी-जौरासी सड़क खड़ंजे से भी बदतर हो गई है। बोराबुंगा से जौसारी तक 6 किमी हिस्से में सड़क वाहन संचालन लायक नहीं रह गई है। सड़क की दुर्दशा से नाराज ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन के साथ ही पीएमजीएसवाई डिवीजन के अभियंताओं का घेराव करने का ऐलान किया है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत चौबाटी से जौरासी तक 14 किमी कच्ची सड़क बनी है। बोराबुंगा से जौरासी तक 6 किमी हिस्से में दो साल पहले सड़क का निर्माण किया गया। चौबाटी से बोराबुंगा तक आने वाली सड़क की दशा भी खराब है लेकिन बोराबुंगा से जौरासी तक 6 किमी हिस्से में नालीनुमा गड्ढे पड़े हैं, सड़क पत्थरों से पटी है। पहाड़ी से मलबा गिरा है, जिसे हटाने की जहमत विभाग नहीं उठा रहा है।
बोराबुंगा के प्रधान गुलाब सिंह कहते हैं कि सड़क की दशा सुधारने का मामला कई बार पीएमजीएसवाई के अधिकारियों के सामने उठाया जा चुका है। विभिन्न मंचों में वह इस मामले को उठा चुके हैं। कहते हैं कि अब सड़क की दशा सुधारने की मांग को लेकर जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करने के साथ ही पीएमजीएसवाई के अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। जौरासी के व्यापारी दीवान सिंह सड़क की हालत काफी खराब बताते हुए कहते हैं कि इस सड़क में लोग वाहन चलाने से डरते हैं, सड़क कभी भी हादसे का कारण बन सकती है। कहते हैं कि सड़क को लेकर होने वाले आंदोलन का समर्थन किया गया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें