पिथौरागढ कलक्ट्रेट में सड़क निर्माण की मांग को लेकर न्वाली के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। छड़नदेव न्वाली से रुनड़ा तक सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि वन भूमि हस्तांतरण नहीं होने से गांव के लिए सड़क नहीं बन पा रही है। यदि शीघ्र वन भूमि का मामला निस्तारित नहीं किया गया तो अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन और आमरण अनशन शुरू किया जाएगा।
शुक्रवार को रुनड़ा के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने कहा कि वर्ष 2012 में स्वीकृति मिलने के बावजूद आज तक सड़क नहीं बन पाई है। पीडीब्लूडी की ओर से आपत्तियों का अब तक निस्तारण नहीं कराया गया है। वन भूमि हस्तांतरण के कारण सड़क का निर्माण कार्य अधर में लटका है। प्रदर्शन करने वालों में जीवन सिंह, चंद्र सिंह, जगत सिंह, मनमोहन सिंह, कविंद्र, गोपाल सिंह, देव सिंह, डंबर सिंह, सुरेश सिंह, लक्ष्मी देवी, मोहन भट्ट, भूपाल भट्ट आदि ग्रामीण शामिल रहे।