फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलाती से धामीगांव तक 15 किमी सड़क का निर्माण शुरू

Wed, 10 Feb 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,धारचूला /पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गलाती से धामीगांव 15 किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य शुरू गया है। 20 वर्षों से सड़क की मांग कर रहे क्षेत्र के लोगों में सड़क निर्माण शुरू होने से खुशी का माहौल है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 5.5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क का बुधवार को उत्तराखंड वन निगम के अध्यक्ष हरीश धामी ने पूजा-अर्चना के बाद विधिवत शुभारंभ किया।
विज्ञापन

गलाती से धामीगांव सड़क भी लगभग एक वर्ष में पूरी बन जाएगी।

धामी ने कहा कि अन्य 13 सड़कों में तेजी से कार्य कराया जाएगा। यह सड़कें भी इस क्षेत्र में स्वीकृत हैं। उत्तराखंड जनजाति परिषद के उपाध्यक्ष कैलाश रावत ने कहा कि इस बहुप्रतीक्षित सड़क के बनने से जिमतड़, रमतोली, मकन्ना, भटखन्ना, धामीगांव की चार हजार की आबादी को सीधे लाभ मिलेगा। साथ ही इन गांवों के सैकड़ों दुग्ध व्यवसायी परिवारोें को भी प्रत्यक्ष लाभ मिल जाएगा, जिससे उनकी आमदनी बढ़ेगी। धामीगांव में दूध का बहुत उत्पादन होता है। अब तक लोग दूध को पैदल बेचने के लिए लाया करते हैं।

क्षेत्र प्रमुख नेत्र सिंह कुंवर ने कहा कि इस सड़क के बनने से धामीगांव, पुरेंच, दार्चू, चिचिंडा आदि दुर्गम क्षेत्रों में पढ़ाने वाले अध्यापकों और पढ़ने वाले छात्रों को भी काफी लाभ मिलेगा। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि महेंद्र धामी, पूर्व प्रमुख होशियार खैर, जिला पंचायत सदस्य भूपेंद्र थापा, भागीरथी देवी, वरिष्ठ कांगेस नेता महिराज गर्ब्याल, शंकर गर्ब्याल, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के सहायक अभियंता कैलाश आर्या, किशन फिरमाल, मनोज नगन्याल, डिगर दानू, लाल सिंह, चंद्र सिंह, प्रधान कमला देवी, ईश्वर दानू आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें