फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबल बिछाने के लिए सड़क खोदी

Sat, 31 Dec 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
सड़क की दुर्दशा के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टेलीफोन की केबल बिछाने के लिए घाट से पिथौरागढ़ तक एनएच को बुरी तरह खोद दिया गया है। इसके विरोध में लोगों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। साथ ही सड़क को नुकसान पहुंचाने वाले ठेकेदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन


पूर्व जिपं अध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कहा कि टेलीफोन की लाइन डालने के लिए सड़क को खोदकर गड्ढे बना दिए हैं। घाट से लेकर पिथौरागढ़ तक एक साथ खुदाई की जा रही है। सड़क पर हाल में हॉटमिक्स हुआ है। हॉटमिक्स को व्यापक नुकसान पहुंच रहा है। सड़क खोदने से दुर्घटना का अंदेशा बना है। कहा कि कई बार ठेकेदार को अवगत करा दिया गया है कि एक-एक किमी हिस्से को खोदकर उसमें लाइन बिछाने के बाद फिर आगे खुदाई करे, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

मूनाकोट के ब्लॉक प्रमुख गजेंद्र कुमार ने आंदोलन को समर्थन देते हुए सड़क को नुकसान पहुंचाने वाले तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में विक्रम वल्दिया, मुकेश वल्दिया, ललित अधिकारी, मयंक वल्दिया, मंटू वल्दिया आदि शामिल थे।
विज्ञापन


बंदरलीमा-हरखोला मार्ग का कार्य शुरू करो
अस्कोट (पिथौरागढ़)। बंदरलीमा-हरखोला सड़क का कार्य शुरू कराने की मांग को लेकर दर्जा राज्यमंत्री हरीश उपाध्याय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल लोनिवि अस्कोट के अधिशासी अभियंता एबी कांडपाल से मिला। हरीश ने कहा कि राज्य योजना के तहत वर्ष 2014-15 में स्वीकृत बंदरलीमा-हरखोला चार किमी सड़क का कार्य अब तक शुरू न होना विभाग की लापरवाही दर्शाता है। इस कारण हचीला, अजेड़ा, खोली, हड़खोला आदि गांवों के ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कतें हो रही है। ईई कांडपाल ने बताया कि बंदरलीमा-हरखोला मार्ग पर सर्वे का कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि स्वीकृत मार्ग वन क्षेत्र के अंदर तो नहीं है। इसके लिए वन विभाग को फाइल भेजी गई है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद जैसे ही शासन से धन अवमुक्त होगा, बंदरलीमा-हरखोला मार्ग का कटिंग कार्य शुरू कराया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में तोलीचुफात की प्रधान कुंती देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य नंदा देवी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य गंभीर सिंह खोलिया, राजेंद्र सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें