फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए वर्ष के स्वागत में रक्तदान किया

Sat, 31 Dec 2016 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
नए साल के स्वागत में रक्तदान करते काली कुमाऊं के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जहां एक ओर लोग थर्टी फर्स्ट के दिन शराब और मांस का सेवन कर मौज-मस्ती करते हैं, वहीं नगर के कुछ लोग नए साल का स्वागत रक्तदान से करते हैं। कालीकुमाऊं के लोग 15 वर्षों से थर्टी फर्स्ट को रक्तदान करते आए हैं। शनिवार को भी जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में 30 लोगों ने रक्तदान कर वर्ष 2016 को विदाई दी। रक्तदान कार्यक्रम में इस बार सोरघाटी के युवा भी शामिल हुए। महिलाएं भी इस नेक काम का हिस्सा बनीं।
विज्ञापन


नगर में रहने वाले काली कुमाऊं के लोगों का कहना है कि जिला अस्पताल और नगर के अन्य अस्पतालों में रक्त की कमी रहती है। यदि खास दिन और खास मौकों पर लोग रक्तदान करें तो कई खतरे में पड़ी जिंदगी को बचाया जा सकता है। काली कुमाऊं समिति के सदस्य राजेश पंगरिया ने बताया कि इस वर्ष युवाओं ने रक्तदान के प्रति ज्यादा उत्साह दिखाया। समिति ने सोशल मीडिया और वाट्सएप ग्रुप बनाकर भी लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया था। इस बार इस अभियान का नाम ‘खून दोगे तभी खून मिलेगा’ दिया गया था। रक्तदान करने वालों को नगर के व्यापारी सुरेश प्रसाद ने फल बांटे।

डिप्टी सीएमओ डा. उषा गुंज्याल एवं रक्तकोष प्रभारी डा. नरेंद्र शर्मा ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट किए। इस दौरान ब्लड बैंक की कुमुद कोठारी, रेडक्रास की पूनम खत्री, मनीष कसनियाल, मनीष पंत आदि मौजूद थे। रक्तदान करने वालों में दीपक चंद्र, कमल जोशी, दीपक जुकरिया, संजय खर्कवाल, नवीन चंद्र, भुवन कुमार, गिरीश चंद्र खर्कवाल, खष्टी भट्ट, जगदीश चंद्र कलखुड़िया, अरुण खर्कवाल, राकेश कलखुड़िया, दीप्ती बिष्ट, मुकेश पंगरिया, डब्बू गड़कोटी, मुकेश वर्मा, प्रकाश चंद्र, मोहन सिंह, गिरीश सिंह, चंद्रशेखर कलखुड़िया, व्यापार संघ उपसचिव दिनेश कापड़ी, महिपाल सिंह, राजेश जोशी, गोपाल दत्त पांडे, विनोद ऐरी, मनदीप माहरा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें