फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण से हो रहा भूस्खलन

Fri, 29 Jul 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी
विज्ञापन
सैंणरांथी गांव के पास की पहाड़ी में हो रहा भूस्खलन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सैंणराथी से खेता सड़क निर्माण से क्षेत्र में जबरदस्त भूस्खलन हो रहा है, इससे सैकड़ों पेड़ धराशायी हो गए हैं। सैंणराथी और बेड़ूमहर गांव खतरे की जद में आ गया है। वन पंचायत सरपंच ने लोनिवि से गांव और पेड़ों की सुरक्षा के लिए उपाय करने को कहा है।
विज्ञापन


आठ महीने पहले 5 किमी लंबी इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू हुआ। सड़क कटने से पहाड़ी लगातार खिसक रही है। बांज, फल्यांट उतीस आदि के सैकड़ों पेड़ कुछ दिनों के भीतर गिर गए हैं। सैणराथी, बेड़ूमहर गांव के लक्ष्मण सिंह, सरुली देवी, लाल सिंह, धन सिंह, कल्याण सिंह, प्रेम सिंह, हीरा सिंह, खड़क सिंह, हुकुम सिंह के मकानों के लिए खतरा पैदा हो गया है।

सरपंच गोपाल सिंह मेहता कहते हैं कि सड़क सैंणराथी वन पंचायत से होकर गुजर रही है। सड़क के लिए की गई कटिंग के कारण जमीन दरक रही है। मलबे, बोल्डरों के साथ पेड़ गिर रहे हैं। वन संपदा को जबरदस्त नुकसान पहुंच रहा है। गांव के लोग हर समय भय में रह रहे हैं। लोनिवि ने सुरक्षा के कोई उपाय नहीं किए हैं। उन्होंने कहा कि लोनिवि से वन पंचायत और गांव की सुरक्षा के उपाय करने को कहा गया है। वन पंचायत और गांव को हो रहे नुकसान की जानकारी उच्चाधिकारियों और सरकार को दी जा रही है। उधर, लोनिवि के अधिशासी अभियंता पीसी जोशी का कहना है कि कुछ मकानों की सुरक्षा का काम किया जा रहा था। बरसात के कारण काम नहीं हो पा रहा है। बारिश थमने के बाद सुरक्षा के उपाय किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें