फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूलाघाट बाजार में सड़क की दशा बेहद खराब

Sun, 19 Nov 2017 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट
विज्ञापन
झूलाघाट में सड़क पर बह रहा नहर का पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नेपाल सीमा को जोड़ने वाले झूलाघाट-पिथौरागढ़ मार्ग पर झूलाघाट के पास आमबाग से अस्पताल तक की सड़क बेहद खराब हो चुकी हैं। इस सड़क पर सिंचाई के लिए बनाई गई नहर का पानी बहता रहता है। स्थानीय लोग लोनिवि को कई बार नहर वाले इन स्थानों पर ह्यूम पाइप डालने की मांग कर चुके हैं, लेकिन लोगों को विभाग से सिर्फ आश्वासन मिल रहा है।
विज्ञापन


झूलाघाट बाजार पहुंचने से पहले आमबाग से अस्पताल तक सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं। बताया गया कि सड़क के बीचोंबीच दो स्थानों पर सिंचाई के लिए नहर बनी हुई है। नहर का पानी खेतों में डालने के लिए बनाए गए स्क्रबर कई सालों से बंद पड़े हैं। इसी कारण नहर का पानी सड़क पर आने से बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं। इन गड्ढों और पानी के कारण जुलगांव, कानड़ी, सीमू, बल्तडी पैदल जाने वाले लोगों के साथ ही वाहन चालकों को भी परेशानी हो रही है। पिछले वर्ष युवा एकता संगठन के कार्यकर्ताओं ने सड़क की नालियां श्रमदान से खोली थी और विभाग के खिलाफ प्रदर्शन भी किया था। बाद में लोनिवि ने जेसीबी भेजकर सड़क के किनारे पड़े मलबे को हटाया था और शीघ्र ही ह्यूम पाइप लगाने की बात कही थी।

युवा एकता संगठन की अध्यक्ष अंजली कुमारी ने कहा कि कुछ दिन पहले ही विभाग के पास झूलाघाट की सड़क के मरम्मत के लिए 10 लाख रुपये आए हैं और काम हो भी गया है। उन्होंने कहा कि विभाग बताए कि उसने इस सड़क पर उस पैसे से कहा पर काम किया। सड़क अब भी वैसी ही है। अगर विभाग 10 दिन के अंदर इन स्थानों पर ह्यूम पाइप नहीं लगाता तो झूलाघाट के लोग जिला मुख्यालय में आकर प्रदर्शन करेंगे। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता नवीन जोशी ने कहा है कि ह्यूम पाइप लगाने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। पैसा आते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें