फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adi Kailash Yatra 2023: आदि कैलाश और व्यास घाटी जाने वाले करीब 300 पर्यटकों को सड़क खुलने का इंतजार

Mon, 15 May 2023 03:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़

सार

धारचूला के गुंजी, बूंदी आदि स्थानों पर सौ से अधिक पर्यटक आदि कैलाश दर्शन के लिए कुटी से ज्योलिकांग के बीच सड़क खुलने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
आदि कैलाश के साथ ही व्यास घाटी की ओर जाने वाले करीब 300 पर्यटकों को सड़क खुलने का इंतजार है।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आदि कैलाश के साथ ही व्यास घाटी की ओर जाने वाले करीब 300 पर्यटकों को सड़क खुलने का इंतजार है। गर्बाधार और कुटी से ज्योलिकांग के बीच अभी बीआरओ सड़क नहीं खोल सका है। इस कारण धारचूला में पर्यटकों का जमावड़ा लग गया है। सड़क के सोमवार तक खुलने की उम्मीद है।

विज्ञापन


मैदानी क्षेत्रों में उमस भरी गर्मी पड़ने के कारण कई पर्यटक पहाड़ घूमने आ रहे हैं। धारचूला के गुंजी, बूंदी आदि स्थानों पर सौ से अधिक पर्यटक आदि कैलाश दर्शन के लिए कुटी से ज्योलिकांग के बीच सड़क खुलने का इंतजार कर रहे हैं। केएमवीएन के टीआरसी धारचूला के प्रबंधक धन सिंह बिष्ट ने बताया कि करीब 200 लोग धारचूला में सड़क खुलने का इंतजार कर रहे हैं।

धारचूला स्थित टीआरसी और होटल यात्रियों से पैक हो चुके हैं। धारचूला से करीब 40 किमी आगे गर्बाधार के पास सड़क तीन दिन पहले किए गए विस्फोट के मलबे से बंद हो गई थी। यहां करीब 40 मीटर क्षेत्र में चट्टानें दरकीं हैं और भारी मलबा सड़क पर आया है। सड़क के रविवार को खुलने की उम्मीद थी। सड़क न खुलने से तीसरे और चौथे दल के कैलाश यात्रियों को धारचूला में ही रोका गया है। सोमवार को सड़क खुलने के बाद यात्रियों को गुंजी भेजा जाएगा।
विज्ञापन


यात्रियों को खिलाए पहाड़ी व्यंजन
आदि कैलाश यात्रा के चौथे दल के सदस्यों का पर्यटक आवास गृह पहुंचने पर प्रबंधक दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में केएमवीएन की टीम ने स्वागत किया। यात्रियों को बुरांश का रस पिला कर पहाड़ी व्यंजन खिलाए गए। यात्रियों ने रविवार को धारचूला रवाना होने से पूर्व शहीद स्मारक में शहीदों के नाम पर एक दीप जलाया। इसके बाद उन्हें हिमालय बचाओ अभियान की शपथ दिलाई गई। यात्रियों को कालापानी मंदिर परिसर में रोपण के लिए पौधे दिए गए। यात्रा दल में पांच यात्री शामिल है। इनमें दो महिलाएं और तीन पुरुष हैं। स्वागत करने वालों में पारस सत्यवली, विजय बोरा, पदम सिंह, वेदप्रकाश, हर सिंह, शेर सिंह, गोपाल, सौरभ खोलिया, महेश कुुमार, दीपक बिष्ट, नरेंद्र थापा शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें