फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनालीछीना- देवलथल सड़क में बड़े वाहनों की आवाजाही बंद

विज्ञापन
कनालीछीना- देवलथल सड़क में कलवर्ट के पास गड्ढा बनने से बड़े वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। कनालीछीना-देवलथल सड़क में बड़े वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। कनालीछीना से करीब एक किमी दूर सड़क में कलवर्ट धंस गया है। बड़े वाहन भी बमुश्किल इस सड़क से आवाजाही कर पा रहे हैं। लोगों ने शीघ्र सड़क को ठीक करने की मांग की है।
विज्ञापन

कनालीछीना-देवलथल 17 किमी सड़क पूरी तरह बदहाल है। सड़क में कलवर्ट बनाया जा रहा है। सिरोली गांव से ठीक ऊपर कलवर्ट के धंसने से सड़क में गड्ढा हो गया है। इस कारण बड़े वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष रवींद्र कुमार ने कहा कि सड़क में बड़े वाहनों की आवाजाही के ठप होने से ख्वांतड़ी, कापड़ीगांव, बिसौनाखान, पुखरौड़ा, बनीगांव चौपाता आदि क्षेत्रों की तीन हजार से अधिक की आबादी परेशान है। उनका कहना है कि बीच सड़क में गड्ढा बनने से पैदल आवाजाही करने वाले बच्चों और बुजुर्गों के गिरने का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने शीघ्र सड़क को ठीक करने की मांग की है। लोनिवि के जेई वीरेंद्र दानू ने कहा कि ठेकेदार ने बिना अनुमति के ही सड़क सुधारीकरण का कार्य शुरू कर दिया। ठेकेदार का भुगतान रोकने और नोटिस देने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें