फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतेड़ा क्रिकेट प्रतियोगिता रुईना ने जीती

विज्ञापन
मूनाकोट ब्लॉक के खतेड़ा में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। मूनाकोट ब्लॉक के खतेड़ा में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल रुईना ने जीता। प्रतियोगिता में 35 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच रुईना और 22 यार्ड के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि पूर्व कांग्रेस विधायक मयूख महर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। रुईना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर 16 ओवर में छह विकेट पर 153 रन बनाए जबकि 22 यार्ड की टीम छह विकेट पर 137 रन ही बना सकी। इस प्रकार रुईना ने 16 रनों से मैच जीत लिया। प्रतियोगिता में रुईना के सूरज मैन ऑफ द सीरीज और मैन ऑफ द मैच रहे। विजेता और उपविजेता को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा के प्रतिनिधि जीवन वल्दिया, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर, भुवन पांडेय, राजू गोबाड़ी, कुंडल महर, श्याम सुंदर सिंह सौन, बहादुर सिंह, शुभम बिष्ट आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें