फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केएमओयू स्टेशन के पास ओमिनी कार का ब्रेक फेल चार दो पहिया वाहनों को मारी टक्कर आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। केएमओयू स्टेशन के पास एक कार के ब्रेक फेल हो गए। बेकाबू कार ने सड़क किनारे खड़े चार दोपहिया वाहनों चपेट में ले लिया। हादसे में आठ लोग घायल हो गए। यातायात पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे में एक महिला समेत दो को गंभीर चोट आई हैं। इनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को केएमओयू स्टेशन के पास यातायात चौकी से कुछ दूरी पर एक कार तेज गति से आई और सड़क किनारे खड़े चार दोपहिया वाहनों से टकरा गई। वाहन स्वामी घाट सेरा निवासी भुवन चंद का कहना है कि गाड़ी के अचानक ब्रेक फेल हो गए। इसके बाद उन्होंने रोकने के लिए हैंडब्रेक खींचा तो कार सड़क किनारे खड़े दो पहिया वाहनों से टकरा कर पलट गई।
कार में चालक के अलावा चार लोग थे, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं। कार की चपेट में आकर राहगीर देवकी मेहरा, प्रिया मेहरा, प्रेमा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। इनके अलावा सड़क किनारे से गुजर रही बीना आर्या (35), देवेंद्र (28) और वाहन के भीतर मौजूद पूरन चंद (72), कोमल सिंह (45), बच्ची विनिता हैं। सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

आज चालक छुट्टी में था तो वाहन स्वामी चला रहा था कार
पिथौरागढ़। जो कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है उस कार को अन्य दिन ड्राइवर चलाता था। ड्राइवर के छुट्टी में होने के कारण घाट सेरा निवासी भुवन चंद खुद चला रहा था। हादसा इतना भयानक था कि प्रत्यक्षदर्शी सहमे नजर आए।
हादसे के बाद उमड़ी लोगों की भीड़
पिथौरागढ़। केएमओयू स्टेशन के पास हादसा होने के बाद लोगों की भारी भीड़ उमड़ गई। यातायात ड्यूटी पर लगे जवानों और वहां से गुजर रहे लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद कुछ देर जाम भी लगा रहा।
कुछ दिन पूर्व ओवरस्पीड के कारण जल निगम तिराहे के पास भी ओवर स्पीड के कारण हादसा हुआ था। नगर में दोपहिया और चार पहिया वाहन भीड़ वाले क्षेत्रों में ओवरस्पीड से चलते हैं। इससे हादसों का खतरा बना रहता है। लोगों ने ओवरस्पीड से वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें