फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण संपन्न 

Wed, 09 Nov 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण दिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बीएडीपी योजना के तहत कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से संचालित रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण का समापन जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष दल बहादुर बाफिला ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिले में साहसिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इस प्रकार के प्रशिक्षण आपदा प्रबंधन की दृष्टि से महत्वपूर्ण साबित होंगे। कहा कि जिले में प्रशिक्षणों के माध्यम से राफ्टिंग में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। सहकारी बैंक के संचालक भूपेंद्र ने भी विचार रखे।
विज्ञापन


निगम के साहसिक पर्यटन प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने कहा कि निगम द्वारा विकासखंड धारचूला के 22 छात्रों को पांच दिवसीय प्रशिक्षण देने के साथ ही हिमालय बचाओ अभियान के तहत स्वच्छता कार्यक्रम से भी जोड़ा गया। छात्र भूपेंद्र सिंह, रोहित कुंवर, प्रेम सिंह, महेश, मदन, प्रकाश, मोहित, राहुल ने कहा कि सरयू और काली नदी में राफ्टिंग का अनुभव रोमांचकारी रहा। रिवर गाइड देवेंद्र पोखरिया, भूपेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, पदम सिंह, अजय धामी, विनोद धामी, दीपक बिष्ट और व्यायाम प्रशिक्षक राजेश धामी ने विचार रखे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें