फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षणार्थियों ने घाट से चमगाड़ तक उठाया रिवर रन का आनंद

विज्ञापन
रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण में छात्र-छात्राओं को फिलिप रिफिलिप और आपदा प्रबंधन की जानकारी दी गई। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। उत्तराखंड पर्यटन परिषद और केएमवीएन की ओर से जिला योजना के तहत आयोजित रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण में प्रशिक्षणार्थियों को राफ्टिंग का अभ्यास कराया गया। इस दौरान उन्हें आपदा प्रबंधन की भी जानकारी दी गई। मंगलवार को प्रशिक्षणार्थियों ने घाट से चमगाड़ पांच किमी रिवर रन किया।
विज्ञापन

इस दौरान प्रशिक्षकों ने उन्हें नदी रेस्क्यू के तहत फिलिप-रीफिलिप, पैडलिंग, आपदा प्रबंधन की जानकारी दी गई। केएमवीएन पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने कहा कि इस तरह प्रशिक्षण भविष्य में रोजगार के द्वार खोलेंगे। रिवर राफ्टिंग में अपार संभावनाएं हैं। इस दौरान रिवर गाइड राजेंद्र सिंह, पद्म सिंह, वेद प्रकाश भट्ट, दीपक बिष्ट, अजय धामी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें