फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋत्विक नेशनल बैडमिंटन प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Sun, 17 Jan 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के होनहार बैडमिंटन खिलाड़ी ऋत्विक चंद राजीव खेल अभियान के तहत 16 जनवरी से चेन्नई में चल रही नेशनल बैडमिंटन प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

16 जनवरी को अंडर-16 वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ऋत्विक का मुकाबला पंजाब के अजित सजानी के साथ हुआ। ऋत्विक ने मुकाबला सीधे सेटों में 21-13, 21-8 से जीत लिया।
ऋत्विक के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की सूचना मिलते ही यहां खेल प्रेमियों में खुशी की लहर फैल गई। ऋत्विक के पिता नरेश चंद भी बैडमिंटन के अच्छे खिलाड़ी हैं। ऋत्विक न्यू बियरशीबा सीनियर सेकेंड्री स्कूल पुलिस लाइन शाखा में कक्षा 10 के छात्र हैं।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ाधिकारी विनोद सिंह वल्दिया, न्यू बियरशीबा स्कूल के निदेशक भुवन भाकुनी, प्रधानाचार्य मीनू भट्ट, उप प्रधानाचार्य ममता मेहता ने ऋत्विक को बैडमिंटन का अच्छा खिलाड़ी बताया।
 ऋत्विक के नेशनल प्रतियोगिता में बेहतरीन आगाज पर जिला क्रीड़ाधिकारी, स्कूल प्रबंधन के साथ ही विधायक मयूख महर, पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती ने बधाई दी है। अब सबकी निगाह ऋत्विक के अगले प्रदर्शन पर है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें