फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व विभाग ने छह बकाएदार गिरफ्तार किए

Wed, 11 Feb 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला /पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्व विभाग ने बुधवार को छह बकाएदारों को गिरफ्तार कर लिया। अब तक कुल 23 बकाएदार जेल की हवा खा चुके हैं। यह बात अलग है कि धनराशि जमा करने के बाद उनको रिहा कर दिया गया है। राजस्व विभाग को इस बार एक करोड़ रुपए की वसूली का लक्ष्य मिला है। 31 मार्च तक लक्ष्य पूरा करने के लिए राजस्व विभाग ने ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

तहसीलदार एलएम भट्ट ने बताया कि इस समय बड़े बकाएदारों की ही गिरफ्तारी की जा रही है। विभिन्न बैंकों से उनको जो लिस्ट मिली है उसी के आधार पर यह वसूली की जा रही है। सबसे पहले दो लाख रुपए से अधिक की राशि वाले बकाएदारों पर शिकंजा कसा जा रहा है। लोग बैंकों से लोन तो ले लेते हैं लेकिन समय पर उसे जमा नहीं करते। श्री भट्ट ने बताया कि सभी बकाएदारों को नोटिस जारी किया गया है। जो लोग धनराशि जमा करा रहे हैं वह गिरफ्तारी से बच जाएंगे। बुधवार को तहसील क्षेत्र से छह बकाएदार गिरफ्तार किए गए हैं।  राजस्व विभाग को वसूली का लक्ष्य पूरा करना है। मार्च अंत तक अभियान जारी रहेगा। शत प्रतिशत वसूली के लिए विभाग कोई भी कदम उठाने को तैयार है। वसूली के लिए विभिन्न टीमों का गठन किया गया है। यह टीमें लगातार वसूली का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें