फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी दूल्हे से शादी करने से इंकार

Wed, 11 Feb 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला /पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 एक दुल्हन ने नशे में सेहरा बांधकर आए दूल्हे से शादी करने से साफ मना कर दिया। पूरी रात दुल्हन को समझाने, बुझाने और राजस्व पुलिस के हस्तक्षेप के बाद भी जब मामला नहीं सुलझा तो बुधवार सुबह बारात बैरंग वापस हो गई। इस घटना की पूरे इलाके में चर्चा है।
विज्ञापन

 चंपावत जिले के तामली चामी गांव से कैलाश जोशी की बारात मंगलवार की रात आमथल के निकट सनेती गांव गई थी। धूलर्घ्य का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद जैसे ही बाराती खाने के लिए बैठे तो अन्य साथियों के साथ दूल्हे ने जमकर शराब पी। अंदर बैठी दुल्हन को जब इस मामले का पता चला तो वह बारातियों के बीच में आ गई और उसने साफ कह दिया कि वह इस दूल्हे के साथ शादी नहीं करने वाली है। दुल्हन के परिवार के लोगों का यह भी कहना है कि लड़की को देखने आया लड़का अलग था और आज सेहरा बांधकर आया लड़का अलग ही है। बारातियों और घरातियों के बीच इस मुद्दे को लेकर हंगामा होता रहा। जब कोई समाधान नहीं निकला तो लोगों ने राजस्व उपनिरीक्षक राजेंद्र भंडारी को मौके पर बुला लिया। राजस्व उपनिरीक्षक ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की, लेकिन लड़की की जिद के सामने सभी हार मान गए।
बुधवार सुबह सनेती गांव से यह बारात बिना दुल्हन के लौट गई। बारात की गाड़ियों से झंडियां और पताकाएं हटा दी गई। बिना दुल्हन के बारात लौट आने से तामली के चामी गांव में भी चर्चाओं का बाजार गर्म है। राजस्व पुलिस में इस मामले की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। क्षेत्र में इस तरह की पहली घटना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें