फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: डीडीहाट में रिटायर कर्नल भूपेंद्र सिंह धामी होंगे पहले जिला सैनिक कल्याण अधिकारी

Sun, 09 Feb 2025 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। आखिरकार डीडीहाट में जल्द जिले का दूसरा जिला सैनिक कल्याण कार्यालय अस्तित्व में आएगा। यहां खुलने वाले कार्यालय के सेवानिवृत्त कर्नल भूपेंद्र सिंह धामी पहले जिला सैनिक कल्याण अधिकारी होंगे।
विज्ञापन

दरअसल सरकार ने एक साल पूर्व डीडीहाट में नया सैनिक कल्याण कार्यालय खोलने की घोषणा की थी। पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष विक्रम भाटिया ने बताया कि जल्द ही यहां जिला सैनिक कल्याण कार्यालय अस्तित्व में आएगा। बताया कि सेवानिवृत्त कर्नल भूपेंद्र सिंह धामी यहां के पहले जिला सैनिक कल्याण अधिकारी होंगे। अन्य पदों पर भी कर्मियों की नियुक्ति हो चुकी है। कार्यालय के शुभारंभ पर सीएम पुष्कर सिंह धामी को आमंत्रित करने की योजना है।
उन्होंने कहा कि जिला सैनिक कल्याण कार्यालय खुलने से डीडीहाट, धारचूला, मुनस्यारी के पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को अपने कामों के लिए जिला मुख्यालय की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें