कांग्रेस ने पठानकोट हमले की कड़ी निंदा करते हुए हमले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार ठहराया है।
कांग्रेस जिला महामंत्री प्रदीप थापा पैरी के नेतृत्व में गांधीचौक में एकत्र कांग्रेसजनों ने कहा कि पाकिस्तान भारत में लगातार आतंकी हमले करवा रहा है। लोकसभा चुनावों में एक सिर कटा तो दस काटेंगे का नारा देने वाले प्रधानमंत्री मोदी आज आतंकी हमले रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रहे हैं। कांग्रेस जिला महामंत्री ने कहा कि देश में जब कांग्रेस की सरकार थी तो भाजपाई पाकिस्तान से किसी तरह की बातचीत न करने की बातें करते थे लेकिन देश में लगातार हो रहे आतंकी हमले के बीच प्रधानमंत्री मोदी बगैर आमंत्रण के पाकिस्तान पहुंच जाते है, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की मां के पैर छूते हैं, बदले में आतंकी हमले देखने को मिल रहे हैं।
कांग्रेसियों ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि भाजपा की दोगली नीतियों के कारण देश असुरक्षित हो रहा है। पुतला दहन में सभासद भुवन जोशी, भूरे मियां अंसारी, नीरज जोशी, प्रदीप महर, कृष्णा बिष्ट, रोहन सौन, महिपाल वल्दिया, नीतेश कुमार, ऊषा देवी, महेश, आशीष हावर्ड, मोहम्मद आसिफ, विक्रांत पुनेड़ा, सब्बीर अहमद, दीनू तिवारी, जगदीश धामी, राहुल लुंठी, रुद्र सिंह पापड़ा आदि शामिल थे।