फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: हिजामं के अभ्यास वर्ग में कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व

Mon, 13 Jan 2025 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सरस्वती शिशु मंदिर में हिंदू जागरण मंच का विभाग का अभ्यास वर्ग तीन सत्र में किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को कई दायित्व सौंपे गए।
विज्ञापन

मंच के संचालक दीपक तिवारी ने बताया कि वर्ग में चंपावत और पिथौरागढ़ के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। पहले, दूसरे सत्र में मंच के कुमाऊं संभाग संगठन मंत्री मोहन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। तीसरे सत्र में क्षेत्र सह प्रचार प्रमुख तपन के मार्गदर्शन में तीन सत्रों में हिंदू एकता, भूमि अतिक्रमण, लव जिहाद, आंतरिक सुरक्षा जैसे अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

मंच की रीति नीति की जानकारी के साथ कार्यकारिणी का विस्तार कर दायित्व प्रदान किए गए। श्वेता बिष्ट को जिला महिला आयाम प्रमुख, पियूष गुंजाल को जिला प्रचार प्रमुख, जानकी खाती को नगर सह संयोजिका नियुक्त किया गया। मोहित बिष्ट, त्रिभुवन धारियाल, चेतन ह्यांकी, प्रदीप जंग को क्रमश बिण, मूनाकोट, धारचूला नगर और धारचूला ब्लॉक का संयोजक बनाया गया। हेमा पुनेठा, दीपा ऐरी, पुष्पा रावत, शकुंतला चंद, सुनीता जोशी, ममता चंद, इंद्रा शर्मा, भागीरथी सामंत, कमला खाती को नगर कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। इस दौरान जिला विधि आयाम प्रमुख एडी अभिषेक जोशी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें