फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम का विरोध कर रहे भाजपाई गिरफ्तार

Sat, 17 Dec 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
विज्ञापन
डीडीहाट में मुख्यमंत्री का विरोध करते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत के डीडीहाट दौरे का विरोध कर रहे भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ताओं को पुलिस ने सभास्थल में जाने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया और उनको सीधे अस्कोट थाने पहुंचा दिया। भाजपा ने सीएम के इस दौरे को डीडीहाट की जनता के साथ छलावा बताया और तत्काल डीडीहाट को जिला घोषित करने की मांग की।
विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ता शनिवार सुबह नौ बजे से ही रामलीला मैदान में एकत्रित होने लगे थे। जिला पंचायत सदस्य हरेंद्र चुफाल, नगर पंचायत अध्यक्ष कवींद्र शाही, भाजपा जिला महामंत्री लोकेश भड़ के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से डीडीहाट को जिला घोषित करने की मांग की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिर्थी से कार से डीडीहाट आ रहे मुख्यमंत्री के काफिले को भी रोकने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उससे पहले ही विरोध-प्रदर्शन कर रहे सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर अस्कोट थाने पहुंचा दिया।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के समापन के बाद सभी को रिहा कर दिया गया। प्रदर्शन करने वालों में मान सिंह चुफाल, भूपेश टम्टा, महेश कन्याल, प्रदीप कन्याल, नरेंद्र देउपा, सौरभ साह, बलवंत बोरा आदि शामिल थे। कार्यकर्ताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री में विरोध सहन करने की ताकत नहीं है। इसी कारण हर जगह भाजपा कार्यकर्ताओं का दमन किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें