कुलसचिव सभापति का सम्मान करते स्थानीय लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विभिन्न संगठनों के लोगों ने आवासीय विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के कुल सचिव डॉ. विपिन चंद्र जोशी को सम्मानित किया। कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल करने वाले जोशी पिथौरागढ़ महाविद्यालय में रसायन विज्ञान विभाग में बतौर प्रोफेसर कार्य कर चुके हैं।
कार्यक्रम संयोजक जुगल किशोर पांडे के संचालन में हुए सम्मान समारोह में विभिन्न संगठनों के लोगों ने डॉ. जोशी को कुमाऊंनी टोपी पहनाई, शाल ओढ़ाया और स्मृति चिन्ह प्रदान किया। वक्ताओं ने कहा कि कि बेहद अभावों के बीच डॉ. जोशी ने जो मुकाम हासिल किया है, वह सराहनीय है। डॉ. जोशी ने सम्मान के लिए सभी का आभार जताया। नारायण सोराड़ी ने सुंदर गीतों की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी, नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी दीपक कुमार, जिला क्रीड़ा
धिकारी संजीव पौरी, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, डॉ. गुरुकुलानंद सरस्वती कच्चाहारी, मनोज कुमार जोशी, तपन रावत, मोहन चंद्र भट्ट, बसंत पुनेठा, गणेश भंडारी, नरेंद्र चंद आदि मौजूद थे।