फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सिर्खा गांव में शाॅर्टसर्किट से आवासीय मकान और पांच गोशालाएं जलीं

Wed, 19 Mar 2025 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
धारचूला के सिर्खा गांव में आग से धू -धू कर जलता मकान। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। धारचूला मुख्यालय से 55 किमी दूर सिर्खा गांव के एक आवासीय भवन में शाॅर्टसर्किट के कारण भीषण आग लग गई। तेजी से फैलते हुए आग ने नजदीक में बनीं पांच गोशालाओं को भी अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

ग्राम प्रशासक जसपाल सिंह पायर ने एसडीएम को भेजे पत्र में कहा है कि बुधवार को शाम करीब तीन बजे शॉर्टसर्किट के कारण आग लग गई जो तेजी से फैलती चली गई और पांच गोशालाएं भी इसकी चपेट में आ गईं। आग बुझाने का ग्रामीणों ने प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।
अग्निकांड में मोहन सिंह का पुश्तैनी आवासीय भवन जबकि पातीं देवी, सत्यवान सिंह, मंगल सिंह, धाना देवी और उपर सिंह की गोशालाएं जली हैं। सिरखा निवासी डॉ. किशोर सिर्खाल ने बताया कि क्षेत्र में यदि एक खाली खेत नहीं होता तो बड़ी घटना घट सकती थी और पूरे गांव के आग की चपेट में आने की संभावना थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें