फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक आधार पर दिया जाए आरक्षण

Wed, 16 Sep 2015 06:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर गांधी चौक में बेमियादी धरना जारी है। अब तमाम लोग इस मांग के समर्थन में जुटते जा रहे हैं। इस मौके पर दीक्षा ने कहा कि जातिवादी आरक्षण की व्यवस्था पूरी तरह गलत है और इसका हर किसी को विरोध करना चाहिए। दीक्षा कहती हैं कि जन्म के समय इंसान पैदा होता है लेकिन राजनैतिक कारणों से उसे जाति और वर्ग में बांट दिया जाता है।
विज्ञापन

आर्थिक आरक्षण मंच के संयोजक शमशेर महर ने कहा कि जब समाज के हर वर्ग का व्यक्ति आरक्षण व्यवस्था की खिलाफत करेगा तो एक दिन हम देश को ऊंचाइयों तक पहुंचाने में कामयाब होंगे। उन्होंने एससी और एसटी वर्ग के कई लोगों की ओर से आंदोलन को दिए जा रहे समर्थन पर खुशी जताते हुए कहा कि अब समाज का हर तबका महसूस करने लगा है कि जातिगत आरक्षण की व्यवस्था का कोई तुक नहीं रह गया है। युवा नेता कैलाश बिष्ट के संचालन में हुई सभा में गुलशन कुमार, जगदीश राम, नारायण राम, नितिन जोशी, निसार अहमद, विपिन जोशी, नरेंद्र कुमार, पुष्कर खेतवाल, गणेश राम, गोविंद बिष्ट आदि ने विचार रखे। धरना फिलहाल जारी रहेगा। बाद में धरने को क्रमिक अनशन में तब्दील कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें