फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड बचाओ, उत्तराखंड बसाओ यात्रा पहुंची अस्कोट

Wed, 16 Sep 2015 06:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड बचाओ, उत्तराखंड बसाओ यात्रा के तहत अस्कोट पहुंचे उत्तराखंड क्रांति दल के शीर्ष नेता काशी सिंह ऐरी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया। ऐरी ने 2017 के चुनाव की तैयारी के टिप्स कार्यकर्ताओं को दिए। कहा कि अपनी ताकत के बूते राज्य को प्राप्त करने वाली जनता को अपने हकों के लिए वर्ष 1994 जैसी एकता का परिचय देना होगा। उन्होंने कहा जनता चाहे तो अपनी सरकार बना सकती है। ऐरी ने पंचेश्वर बांध के नुकसान गिनाते हुए लोगों से विरोध में उठ खड़े होने को कहा।
विज्ञापन


ऐरी ने लोगों से मुलाकात कर प्रदेश को कांग्रेस, भाजपा मुक्त करने की अपील करते हुए कहा कि दोनों पार्टियां बारी-बारी से प्रदेश को लूट खा रही हैं। राज्य के संसाधनों को लूटने, खसोटने की पूरी छूट दे दी गई है। भ्रष्टाचार चरम पर है, जनता के हितों की किसी को चिंता नहीं है।

लोनिवि गेस्टहाउस में ऐरी के साथ ही पार्टी के संसदीय बोर्ड के केंद्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर कापड़ी, जिलाध्यक्ष डीडीहाट जोध सिंह बोरा, राज्य आंदोलनकारी वीरजंग पाल ने कार्यकर्ताओं को सवा साल बाद होने जा रहे विधानसभा चुनावों के लिए टिप्स दिए। कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की गलत नीतियों को जनता तक पहुंचाने का काम कार्यकर्ताओं को करना होगा। बैठक में महेश पाल, खड़क सिंह भंडारी, जगत सिंह, मुनौला, उमेश पुजारी, महेंद्र जेठी, रवींद्र पाल, नवीन उपाध्याय, महेश जोशी, सुंदर सिंह, राम सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें