फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

विज्ञापन
पिथौरागढ़ पुलिस में गणतंत्र दिवस पर परेड निकालते पुलिस के जवान। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले भर में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पिथौरागढ़ पुलिस लाइन में भव्य परेड की गई जिसे देखने के लिए लोग बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।
विज्ञापन

डीएम रीना जोशी और एसपी लोकेश्वर सिंह ने परेड की सलामी ली। कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथि सांसद अजय टम्टा का डीएम और एसपी ने स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। सांसद ने राष्ट्रगान की धुन और सलामी के साथ राष्ट्रीय ध्वज को फहराया कर परेड की सलामी ली। परेड का संचालन सीओ ऑपरेशन परवेज अली ने किया। इसके अलावा द्वितीय कमांडर एसआई दरबान सिंह और तृतीय कमांडर एसआई नंद किशोर बनाए गए।
परेड में नागरिक पुलिस, सशस्त्र पुलिस, यातायात पुलिस, महिला पुलिस, एसएसबी, एचपीयू, फायर सर्विस, एसडीआरएफ, एनसीसी, पीआरडी और होमगार्ड की प्लाटूनों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस की विभिन्न शाखाओं और विभागों ने मनमोहक झांकी निकाली। परेड में एसएसबी को प्रथम स्थान, एनसीसी को द्वितीय स्थान और महिला प्लाटून को तृतीय स्थान मिला। झांकियों में प्रथम स्थान उद्योग विभाग, द्वितीय स्थान वन विभाग और तृतीय स्थान कृषि विभाग को मिला।
विज्ञापन

जन शिक्षण संस्थान में गणतंत्र दिवस मनाया गया। प्रशिक्षण केंद्र बेड़ीनाग में गंगोलीहाट विधायक फकीर राम टम्टा ने झंडारोहण किया। संस्थान की निर्देशिका मीनाक्षी त्रिपाठी आदि मौजूद थे। इधर धारचूला, डीडीहाट, थल, मुवानी, बेड़ीनाग, कनालीछीना सहित कई हिस्सों में गणतंत्र दिवस मनाया गया। जीआईसी पीपलकोट में प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक ने ध्वजारोहण किया। प्राथमिक स्कूल अस्कोट में देवल गांव की प्रधान आशा देवी ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
पिथौरागढ़ कोतवाली को मिला पहला स्थान
पिथौरागढ़। जिले के थानों में पिथौरागढ़ कोतवाली को नंबर एक चुना गया। मुख्य अतिथि सांसद अजय टम्टा ने प्रभारी निरीक्षक मोहन चंद्र पांडे को अवार्ड देकर सम्मानित किया। परेड के दौरान मंच का संचालन एएसआई हरीश कोरंगा और महिला कांस्टेबल प्रेमा पाटनी ने किया। संवाद
कांग्रेस कार्यालय में भी मनाया गया गणतंत्र दिवस
पिथौरागढ़। कांग्रेस कार्यालय में विधायक मयूख महर ने झंडारोहण किया। कार्यक्रम का संचालन भुवन पांडे ने किया। इस मौके पर लक्ष्मण बसेड़ा, कर्नल गुलेरिया, कुंवर बोहरा, मनोज ओझा, ऋषेंद्र महर, मुकेश पंत, दीपक लुंठी, त्रिलोक महर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें