10500 फुट की ऊंचाई पर स्थित गुंजी में ध्वजारोहण करते आईटीबीपी जवान। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
धारचूला/डीडीहाट। भारत तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों ने गणतंत्र दिवस पर भारत-चीन सीमा पर स्थित चौकियों में तिरंगा फहराया। आईटीबीपी इंचार्ज डीसी तपस नियोगी ने 10500 फुट की ऊंचाई पर स्थित गुंजी में भारत माता के जयकारों के बीच तिरंगा फहराया। इस दौरान एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। गुंजी में सुरक्षा बल के जवानों और ग्रामीणों के बीच मैत्री वॉलीबाल भी हुई।
इधर 11वीं वाहिनी एसएसबी डीडीहाट में कमांडेंट महेंद्र प्रताप ने ध्वजारोहण किया। इसके अलावा उच्च हिमालयी क्षेत्रों में स्थित सीमा चौकियों पर भी गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भारत-नेपाल सीमा पर नेपाल एपीएफ के साथ मिठाई सहित अन्य उपहारों का आदान-प्रदान भी किया गया।