फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकालकर मतदाताओं को जागरूक किया

Thu, 19 Jan 2017 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/गणाईगंगोली
विज्ञापन
सेराघाट में मतदाता जागरूकता रैली निकालते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला मुख्यालय में दवा प्रतिनिधि संघ ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। उधर, जीएस डसीला राजकीय इंटर कॉलेज सेराघाट के विद्यार्थियों ने सेराघाट कस्बे में मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


दवा प्रतिनिधि संघ के जिलाध्यक्ष भुवन पांडे के नेतृत्व में दवा प्रतिनिधियों ने विण, जाखनी, रई और सिल्थाम क्षेत्र में रैली निकाली। रैली में संगठन के उपाध्यक्ष ललित जोशी, सचिव भगवान सिंह, गंभीर भंडारी, महेश बसेड़ा, जीवन पंत, कमल बम आदि शामिल थे। जीआईसी सेराघाट में रैली को विद्यालय से प्रधानाचार्य मोहन सिंह खाती ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली के दौरान विद्यार्थियों ने लोगों को मतदान का महत्व समझाया। रैली के संचालन में एनसीसी अफसर चेतन प्रकाश बोरा, बूथ लेबल अफसर कमलेश सिंह डसीला, जगदीश राम आर्या, मोहम्मद हारिस अंसारी, राजेंद्र सिंह बिष्ट आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें