फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन का मालिकाना हक दिलाएं

Tue, 07 Mar 2017 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
जमीन के मालिकाना हक को लेकर चौपखिया गांव में प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कनालीछीना तहसील के अंतर्गत स्यूवन ग्राम पंचायत के चौपखिया गांव में रहने वाले अनुसूचित जाति के 15 परिवारों को अब तक जमीन का मालिकाना हक नहीं मिल पाया है। जमीन का मालिकाना हक न मिलने से आक्रोशित लोगों ने गांव में ही प्रदर्शन किया। इस मामले में जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने मंगलवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य ने बताया कि चौपखिया गांव के किसी भी परिवार के नाम पर जमीन नहीं है। इस कारण इनको सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कोई भी प्रमाणपत्र बनाते समय सबसे पहले जमीन के कागजात मांगे जाते हैं, लेकिन किसी भी परिवार के पास यह कागजात नहीं हैं। लोगों ने बताया कि करीब 100 वर्ष पहले उनके पूर्वज गांव में आकर बस गए थे। पिछली पीढ़ियों ने जमीन के कागजात तैयार करने के लिए न तो कोई प्रयास किया और न उनको कोई जरूरत ही पड़ी। गांव के छात्रों को छात्रवृत्ति का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है, क्योंकि उनके पास अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र नहीं है।

गांव के लोगों ने कहा कि यदि जमीन उनके नाम पर हो जाती तो कई समस्याओं का हल निकल जाता। इस मुद्दे को लेकर गांव के लोग अब आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। प्रदर्शन में तुलसी देवी, जानकी देवी, रेवती देवी, कौशल्या देवी, खीमा देवी, देवकी देवी, मीना देवी, रामप्रसाद, सूरज प्रसाद आदि लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें