फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: प्रभु यीशु को किया याद

Thu, 21 Dec 2023 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ दयासागर स्कूल में प्रभु यीशु के जीवन पर कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। दयासागर इंटर कॉलेज और उत्तराखंड पब्लिक स्कूल सिलपाटा में क्रिसमस मनाया गया। विद्यालय प्रबंधक आलोक लुईस ने प्रभु यीशु के जन्म और क्रिसमस ट्री के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ईसाई समुदाय के लोग अपने घरों में सदाबहार वृक्ष की टहनियों का प्रयोग कर साज सज्जा करते हैं। इसका पिरामिड आकार परमेश्वर के पिता, पुत्र और पवित्र आत्मा को दर्शाता है। इसके शीर्ष पर स्टार लगाया जाता है जो ईसा मसीह के जन्म का संदेश देता है। बच्चों ने प्रभु यीशु के जीवन पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहां प्रशासनिक अधिकारी पूरन चंद्र जोशी, प्रधानाचार्य निर्मला वल्दिया, खीमराज जोशी, रेनू शर्मा, दीपा पापड़ा, रेखा जोशी, कमला जोशी, गर्भिता जोशी, नीमा पांडेय, मनोज पांडेय आदि थे। संवाद

मिशन इंटर काॅलेज में मनाया गया क्रिसमस
पिथौरागढ़। मिशन इंटर काॅलेज पिथौरागढ़ में विद्यालय की परंपरा के अनुसार शीत अवकाश से पूर्व बृहस्पतिवार को क्रिसमस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्रधानाचार्य जीवन चंद्र जोशी ने किया। उन्होंने सभी से प्रभु यीशु मसीह के पद चिह्नों पर चलने का संकल्प लेने की अपील की।
विज्ञापन


कार्यक्रम के लिए अध्यापिकाओं ने कॉलेज आकर्षक ढंग से सजाया था। पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती ने यीशु मसीह के जीवन पर प्रकाश डाला। छात्र-छात्राओं ने वंदना, नाटक, गाने और एकल गीत प्रस्तुत किए। संचालन प्रवक्ता रोहित दिलावर सिंह और प्रशंसा सिंह ने किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रवक्ता विमल दीप फिलिप, भावना तिवारी, नीमा पुनेठा, श्रीमती शोभा चंद, निकांक्षा, उमेश चंद्र तिवारी, प्रदीप कुमार सिंह, शमशेर सिंह, राजू पंत, ऋचा सिंह, ममता भट्ट, अर्चित कुमार स्ट्रीटिंग सहित बीएड प्रशिक्षु मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें