फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु को याद किया

Sat, 23 Mar 2019 10:30 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
विज्ञापन
शहीद भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण करते सीयूमो कार्यकर्ता। - फोटो : पिथौरागढ़
विज्ञापन
सीमांत यूथ मोर्चा के नौजवानों ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का 89 वां शहादत दिवस मनाया।  सीयूमो के प्रदेश अध्यक्ष सुशील खत्री के नेतृत्व में सिमलगैर बाजार में एकत्र युवाओं ने शहीद-ए-आजम को याद करते हुए ‘भगत सिंह तुम जिंदा हो, हम सबके अरमानों में’ के नारे लगाए। खत्री ने शहीदे आजम के जीवन में प्रकाश डालते हुए कहा कि भगत सिंह देश को अंग्रेजों की दास्तां से मुक्त कराने के साथ ही सामाजिक बुराइयों से भी छुटकारा दिलाना चाहते थे।
विज्ञापन


उन्होंने जेल में 116 दिनों की भूख हड़ताल की थी, जिसका मकसद जेल की स्थिति को सुधारना और भारतीय कैदियों को यूरोपीय कैदियों के समान सुविधाएं दिलाना था। खत्री ने कहा कि भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु के सपनों के भारत की लड़ाई सभी युवाओं को मिलकर लड़नी होगी। सुरेश जोशी, गौतम, राहुल खत्री, प्रकाश नगरकोटी, राकेश वर्मा, अजय, इमरान, कैलाश कठायत, लक्ष्मण बिष्ट, बहादुर राम, भवानी पुनेठा, नरेंद्र खत्री, चंद्रप्रकाश ने विचार रखे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें