फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जनजाति महिलाओं को राहत, सिलिंडर के लिए नहीं लगानी पड़ेगी 78 किमी दौड़

Thu, 09 Jul 2026 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। सीमांत क्षेत्र पोथ खिरद्वारी की राजी जनजाति की महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर लेने में बड़ी राहत मिली है। अब उन्हें गैस सिलेंडर लेने के लिए 78 किलोमीटर दूर चंपावत नहीं जाना पड़ेगा। उनकी सुविधा के लिए उज्ज्वला गैस कनेक्शन चंपावत गैस एजेंसी से टनकपुर गैस एजेंसी में स्थानांतरित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

17 जून 2026 को पोथ खिरद्वारी की राजी जनजाति की महिलाओं ने जिलाधिकारी मनीष कुमार से मिलकर अपने गैस कनेक्शनों को चंपावत से टनकपुर गैस एजेंसी में स्थानांतरित करने का अनुरोध किया था। महिलाओं ने बताया था कि उनके क्षेत्र से चंपावत की दूरी लगभग 78 किलोमीटर है। इस कारण गैस सिलेंडर लाने में समय और धन दोनों की अधिक खपत होती है। इसके विपरीत टनकपुर की दूरी लगभग 48 किलोमीटर है जिससे गैस की उपलब्धता अधिक सुविधाजनक और समयबद्ध हो सकेगी।
जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट ने प्रकरण का परीक्षण कर नियमानुसार राजी जनजाति की 17 उज्ज्वला योजना लाभार्थी महिलाओं के गैस कनेक्शन निकटतम टनकपुर गैस एजेंसी में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया पूरी कराई।
विज्ञापन

जिन महिलाओं के गैस कनेक्शन स्थानांतरित किए गए हैं उनमें सीता देवी, सरस्वती देवी, हीरा देवी, कौशल्या देवी, नाराली देवी, कमला देवी, लक्ष्मी देवी, कलावती देवी, मीना देवी, सुनीता देवी, कमला देवी, हरि देवी, विद्या देवी, नीलावती देवी, गीता देवी, हीरा देवी और ईश्वरी देवी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें