फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: तीन सूत्रीय मांगों पर तीसरे दिन भी जारी रहा क्रमिक अनशन

Wed, 29 Jul 2026 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
बेड़ीनाग के शहीद स्मारक स्थल में तीन सूत्रीय मांगों को लेकर नारेबाजी करते लोग। 
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। तीन सूत्रीय मांगों को लेकर व्यापार संघ और विभिन्न संगठनों का क्रमिक अनशन बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

अनशन स्थल पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के उच्चीकरण, स्टेडियम निर्माण तथा सड़कों के सुधारीकरण की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन सरकार इन समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि जब तक सभी मांगें पूरी नहीं होतीं आंदोलन जारी रहेगा।
तीसरे दिन ग्राम प्रधान संगठन के पदाधिकारियों और स्थानीय महिलाओं ने क्रमिक अनशन में भाग लिया। इस दौरान ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष दीपक उप्रेती, उपाध्यक्ष पंकज भंडारी, सचिव संजय तिवारी, प्रमोद धारियाल, मनोज पाठक, महिपाल खाती, लीला महरा, लीला रावत, नीमा देवी, नीमा खाती और मालती देवी मौजूद रहे। आंदोलन को टैक्सी यूनियन, अधिवक्ता संघ, छात्र संघ और पूर्व सैनिक संगठन ने भी समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें